अंकित शर्मा मर्डर केस में स्पेशल सेल ने सलमान को गिरफ्तार किया

नई दिल्ली. दिल्ली हिंसा के दौरान आईबी अफसर अंकित शर्मा की हत्या मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इस मामले में पहली गिरफ्तरी हुई है और पुलिस की स्पेशल सेल ने सलमान नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। माना जा रहा है कि इस गिरफ्तारी के बाद जल्द ही अंकित शर्मा की हत्या से जुड़े कई अहम खुलासो हो सकते है।
इंटरसेप्शन के बाद पुलिस की स्पेशल सेल ने सलमान उर्फ नन्हे को गिरफ्तार किया है।
जांच में जुटी एसआईटी को अहम सुराग हाथ लगे
पुलिस के अनुसार आरोपी 5 नाम से जाना जाता था जो मोमिन उर्फ सलमान उर्फ हसीन उर्फ मुल्ला उर्फ नन्हें है। आरोपी के सुंदर नगरी से गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले अंकित शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने पार्षद ताहिर हुसैन को भी गिरफ्तार किया था और उसका नाम भी एफआईआर में था। इसके साथ ही जांच में जुटी एसआईटी को अहम सुराग हाथ लगे है। एसआईटी को वह वीडियो हाथ लग गया है जिसमें अंकित शर्मा की हत्या के राज छुपे है और यह वीडियो एक आम नागरिक ने भेजा है। खुद गृह मंत्री अमित शाह ने इसके संकेत दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *