भाजपा 16 मार्च को भाजपा फ्लोर टेस्ट की मांग करेगी- नरोत्तम मिश्रा

भोपाल. पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वर्तमान में भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में है और सरकार अल्पमत में है इसलिए उसका अभिभाषण सत्र में बनता ही नहीं है। भाजपा 16 मार्च को भाजपा फ्लोर टेस्ट की मांग करेगी। नरोत्तम मिश्रा ने आगे कहा कि विधानसभा सत्र शुरू होने पर राज्यपाल का अभिभाषण होगा। अभिभाषण सरकार का दर्पण होता है लेकिन अल्पमत की सरकार का अभिभाषण क्यों हो इसलिए हम मांग करेंगे कि राज्यपाल के अभिभाषण के पहले फ्लोर टेस्ट हो।
विधानसभा अध्यक्ष और राज्यपाल के पास इस्तीफे आ चुके
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वैसे 10 दिन में कमलनाथ सरकार की स्थिति पूरी तरह साफ हो जाएगी। नरोत्तम से सवाल पूछाने पर कहा कि संसदीय नियम क्या है इस पर नरोत्तम ने कहा कि नियम प्रक्रिया के अनुसार पहली बार ऐसी स्थिति आई है। यहां संविधान मौन है इसलिए भाषण देने वाला कौन है उनको इस पर निर्णय लेना चाहिए। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष और राज्यपाल के पास इस्तीफे आ चुके है।
हमारे पास 134 विधायकों का समर्थन
नरोत्तम मिश्रा ने दावा किया है कि उनके पास 134 विधायकों का समर्थन है। इनमें से 107 विधायक भाजपा के ही है इसके अलावा 22 कांग्रेस से बागी हुए मंत्री और विधायकों को भाजपा अपने पक्ष में मानकर चल रही है। भाजपा का दावा है कि सपा, बसपा और निर्दलीय जीतकर आए 5 विधायक भी उसके साथ है। इस तरह यह आंकड़ा उनकी जीत का आधार बनेगा। इसी संख्या को लेकर भाजपा कमलनाथ सरकार के अल्पमत में होने का दावा कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *