विवेक जौहरी ने पुलिस महानिदेशक का कार्यभार संभाला

भोपालए भारतीय पुलिस सेवा के वर्ष.1984 बैच के वरिष्‍ठ अधिकारी विवेक जौहरी ने गुरूवार को पूर्वान्‍ह में मध्‍यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक का कार्यभार ग्रहण किया। पुलिस महानिदेशक का कार्यभार संभालने के लिए पुलिस मुख्‍यालय पहुँचने पर श्री जौहरी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। विशेष पुलिस महानिदेशक सायबर सेल राजेन्‍द्र कुमार ने उन्‍हें कार्यभार सौंपा। विवेक जौहरी इससे पहले सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक के रूप में पदस्‍थ थे।
भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्‍ठ अधिकारी श्री जौहरी अभियांत्रिकी में स्‍नातक ;बीईद्ध हैं। उल्‍लेखनीय पुलिस कार्यो के लिए उन्‍हें वर्ष 2000 में राष्‍ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक और वर्ष 2008 में विशिष्‍ट सेवा पदक से सम्‍मानित किया गया था। श्री जौहरी पन्‍ना, भिंड, रतलाम व जबलपुर जिले के पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं। उन्‍होंने अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक गुप्‍तवार्ता व पीटीआरआई के दायित्‍व का निर्वहन भी किया है। इसके अलावा पुलिस उप महानिरीक्षक विशेष शाखा पुलिस मुख्‍यालय व विशेष कर्तव्‍यस्‍थ अधिकारी मुख्‍यमंत्री सचिवालय के रूप में भी पदस्‍थ रहे हैं। श्री जौहरी को केन्‍द्र में पुलिस अधीक्षक सीबीआई व अतिरिक्‍त सचिव केबिनेट सेकेट्रिएट के पद पर कार्य करने का अनुभव है। मध्‍यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक बनने से पूर्व वे महानिदेशक सीमा सुरक्षा बल के दायित्‍व का निर्वहन कर रहे थे। इस मौके पर एडीजी विजय यादव, अन्वेष मंगलम् आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *