बेंगलोर में मंत्री लाखनसिंह और जीतू पटवारी गिरफ्तार, दिग्विजय बोले हम सुप्रीम कोर्ट जायेंगे
भोपाल. कांग्रेस के बागी विधायकों भोपाल वापिस लाने के लिये बेंगलौर पहुंचे मप्र के कैबिनेट मंत्री जीतू पटवारी और लाखनसिंह को कर्नाटक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कर्नाटक में मंत्री जीतू पटवारी ने कहा है कि हम कांग्रेस विधायकों को जबरन बन्दी बनाया है उनके मोबाइल छीन लिये हैं और परिजनों से भी बात नहीं करने दे रहे हैं हम उन्हें छुड़ाने के लिये न्यायालय में जायेंगे। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और विवेक तनखा ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता में पत्रकारों से चर्चा करते हुए लगाया हैं पत्रकारवार्ता में जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा भी मौजूद रहें। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि विधायक मनोज चौधरी वापिस आना चाहते हैं उनके पिता जीतू पटवारी के साथ मौजूद थे पुलिस ने मंत्री जीतू पटवारी से के साथ मारपीट की है, मामला बेहद गंभीर हैं। हम आज ही सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटायेंगे।
विधायकों लाने के लिये सेंध लगाने का प्रयास कर रहे थे मंत्री
आपको बता दें कि मंत्री जीतू पटवारी और लाखनसिंह बेंगलुरू के रिसोर्ट में विधायकों को वापिस लेने के लिये पहुंचे थे। कर्नाटक पुलिस दोनों मंत्रियों को पहले रोकने का प्रयास किया। इसके साथ ही मंत्री उमंग सिंघार और कांग्रेस नेता पुनीत शर्मा और पप्पन बैंगलौर में मौजूद हैं। उन्होंने इस सारे घटनाक्रम का वीडियों भी जारी किया हैं।
