शहर में विकास कार्य गति पकड़े, रेरा से अनुमति मिलने के बाद 281 प्लाट रिलीज करना मेरी प्राथमिकता -किशोर कन्याल
ग्वालियर. मेरी पहली प्राथमिकता है रेरा अनुमति दिलाने के बाद लॉटरी के माध्यम से 281 प्लॉट को रिलीज कराने की और अब जीडीए और साड़ा को मर्ज किया जाना है जिससे शहर एक स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित हो सकें और विकास कार्यो को गति प्रदान करें यह मेरी प्राथमिकतायें हैं। यह वादा जीडीए के सीईओ पद भार संभालने के मौके पर सीईओ किशोर कन्याल ने चर्चा करते हुए कहीं।
साडा और जीडीए मर्ज करने के लिये जानकारी एकत्र करना शुरू की
जैसे ही जीडीए के सीईओ की कुर्सी संभालते ही किशोर कन्याल ने जीडीए की संपत्ति की जानकारी जुटाने के लिये पहले निर्देश दिये संबंधित अधिकारियों से बैठक करते हुए जीडीए की संपत्ति की जानकारी लाओं । आप लोग अभी जो जानकारी ले कर आये हों इससे मैं संतुष्ट नहीं हूं।
