थाना मुरार ने कार्यवाही-दुकान से पुलिस ने बुलट बम्ब, सुतली बम्ब, चकरी, अनार बम्ब कीमती 62,900 रूपये के अवैध पटाखे किए जप्त

ग्वालियर। दीपावली एवं आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए विगत दिवस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर कार्बाइड गन, अवैध एवं प्रतिबंधित पटाखों और विस्फोटक सामग्री के अवैध निर्माण, भंडारण, बिक्री एवं उपयोग के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिये थे।
इसी तारतम्य में 22 अक्टूबर को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मुरार क्षेत्रांतर्गत रामनगर कॉलोनी बारादरी में विकाश गुप्ता नाम के व्यक्ति ‌द्वारा अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री पटाखे आदि कब्जे में रखे गये हैं। सीएसपी अपराध एवं सीएसपी मुरार, थाना प्रभारी मुरार निरी0 गोविंद बल्लभ बगोली व थाना प्रभारी अपराध निरी0 अमित शर्मा के द्वारा क्राइम ब्रांच व थाना मुरार पुलिस की संयुक्त टीम को कार्यवाही हेतु भेजा गया। रामनगर कॉलोनी स्थित दुकान पर जाकर देखा तो दुकान पर एक व्यक्ति मिला, जिससे नाम व पता पूछने पर उसने अपना नाम विकास गुप्ता पुत्र महेश गुप्ता उम्र 40 साल निवासी रामनगर कॉलोनी बारादरी मुरार का होना बताया।
पुलिस द्वारा दुकान की तलाशी लेने पर दुकान के अन्दर 02 प्लास्टिक की बोरी एवं 03 कागज के बड़े कार्टून में चकरी पटाखे, सुतली बम्ब, बुलट बम्ब आदि भरे हुये पाये गये एवं दुकान के अन्दर अग्निशमन एवं विस्फोटक पदार्थों पर नियंत्रण करने संबंधी कोई संसाधन नहीं पाये गये। पुलिस द्वारा दुकान संचालक विकाश गुप्ता से उक्त विस्फोटक सामग्री रखे जाने के संबंध में लायसेंस चाहा गया तो उसके ‌द्वारा वर्तमान में लायसेंस नहीं होना बताया।
जप्त विस्फोटक सामग्री
बुलट बम्ब, सुतली बम्ब, चकरी, अनार बम्ब कीमती लगभग 62,900/- रूपये के अवैध पटाखे किए जप्त। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मुरार TI गोविंद बल्लभ बगोली, क्राइम ब्रांच टीम- प्र.आर. दिनेश कुशवाह, बेताल यादव, भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *