8th Pay Commission- ग्रेड पे, बेसिक पे और पे लेवल में क्या है अंतर, 8वें वेतन आयोग के बीच समझे क्या इनका मतलब
नई दिल्ली. केन्द्रीय कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में कितनी वृद्धि होगी। इसका जवाब 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission- ) की सिफारिशों से मिलेगा। आयोग के सामने कर्मचारियों के वेतन ढांचे में बदलाव, बेसिक पे वृद्धि और फिटमेंट फैक्टर को लेकर कई मांगें रखी जा रही है। इसी कड़ी में नेशनल काउंसिल-जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (एनसी-जेसीएम) के स्टाफ साइड ने न्यूनतमत बेसिक पे 69 हजार रूपये करने की मांग की है।
यह मांग 3,833 के फिटमेंट फैक्टर पर आधारित है। हालांकि अभी यह सिर्फ कर्मचारी पक्ष का प्रस्ताव है। सरकार की तरफ से मंजूर वेतन नहीं, 8th Pay Commission की सिफारिशों का इंतजार कर रहे है। कर्मचारियों के लिये बेसिक पे, ग्रेड पे, पे लेवल और फिटमेंट फैक्टर का अंतर समझना भी आवश्यक है। इनका सीधा संबंध वेतन की गणना और संभावित संशोधन से है। इन शब्दों का क्या मतलब है और 8th Pay Commission में इनकी भूमिका क्यों अहम है।
मुंबई में 23 अक्टूबर को बैठक
8th Pay Commission की मुंबई में 23 अक्टूबर 2026 को बैठक हो रही है। अक्टूबर में यह आयोग की दूसरी महत्वपूर्ण बैठक है। इससे पहले 8 अक्टूबर को बेंगलुरू में बैठक हुई थी। अलग-अलग राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में हुई चर्चाओं के दौरान कर्मचारी संगठनों और अन्य संबंधित पक्षों ने बेसिक पे, पे लेवल, फिटमेंट फैक्टर, पेंशन सुधार और भत्तों से जुड़े मुद्दे उठाये है। 8th Pay Commission का गठन 3 नवम्बर 2025 को किया गया था। जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता वाले 3 सदस्यीय आयोग को अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंपने के लिये 148 माह का समय दियागया है। इस हिसाब से रिपोर्ट मई-जून 2027 के आसपास आने की संभावना है।
क्यों महत्वपूर्ण है फिटमेंट फैक्टर
फिटमेंट फैक्टर को लेकर कर्मचारियों की दिलचस्पी इसलिये है। क्योंकि इसका उपयोग संशोधित बेसिक पे की गणना में किया जा सकता है। अगर आयोग और सरकार किसी फिटमेंट फैक्टर को मंजूरी देते हैं, तो मौजूदा बेसिक पे के आधार पर नयी बैसिक पे निकालने में यह अहम भूमिका निभायेगा। हालांकि केवल फिटमेंट फैक्टर के आधार पर हाथ में आने वाली कुल सैलरी का सटीक अनुमान नहीं लगाया जा सकता है। कुल वेतन पर नये पे मेट्रिक्स, भत्तों, लागू नियमों और अन्य फैसलों का भी असर होगा। इसी तरह पेंशन में बदलाव का आकलन भी अंतिम सिफारिशों और सरकार के फैसले के बाद ही किया जा सकेगा। इसलिये 3,833 के फिटमेंट फैक्टर या 69 हजार रूपये की बेसिक पे के आधार पर बताई जा रही संभावित सैलरी को फिलहाल अनुमान या मांग के तौर पर ही देखना चाहिये।
क्या होता है बेसिक पे?
बेसिक पे यानी मूल वेतन किसी सरकारी कर्मचारी की सैलरी का मुख्य हिस्सा होता है।इसमें महंगाई भत्ता (DA) और मकान किराया भत्ता(HRA) जैसे भत्ते शामिल नहीं होते है। इन भत्तों की गणना आमतौर पर बेसिक पे को आधार बनाकर की जाती है। उदाहरण के लिये किसी कर्मचारी की बेसिक पे जितनी होगी। उसके आधार पर मिलने वाला महंगाई भत्ता तय होगा। मकान किराया भत्ता भी लागू नियमों और संबंधित शहर की श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया जाता है। इसलिये बेसिक पे में बदलाव होने पर कर्मचारी की कुल सैलरी पर भी असर पड़ सकता है। बेसिक पे कर्मचारी के पे लेवल और वेतन ढांचे में उसकी स्थिति के अनुसार अलग-अलग होता है।
क्या है फिटमेंट फैक्टर
कर्मचारी संगठनों की मांग है कि 8th Pay Commission में न्यूनतम बेसिक पे की वृद्धि कर 69 हजार रूपये किया जाये। इसके लिये 3,833 का फिटमेंट फैक्टर उपयोग करने का प्रस्ताव रखा गया है। फिटमेंट फैक्ट रवह गुणांक होता है। जिसक उपयोग मौजूदा बेसिक पे को संशोधित करने की गणना में किया जा सकता है। पिछले वेतन आयोगों में भी फिटमेंट फैक्टर महत्वपूर्ण रहा है। 6 th Pay Commission में 1.86 और 7th Pay Commission में 2.57 का फिटमेंट फैक्टर मंजूर किया गया था। इस बार कर्मचारी संकठन ज्यादा गुणक की मांग कर रहे है। ताकि बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों और पेंशनर्स की आर्थिक स्थिति को बेहतर सहारा मिल सकें। लेकिन यहां यह समझना आवश्यक है। 3,833 का फिटमेंट फैक्टर और 69 हजार रूपये की न्यूनतम बेसिक पे अभी मांग है। इन्हें सरकार की तरफ से मंजूर फैसला नहीं माना जा सकता है। अंतिम वेतन का हिसाब आयोग की सिफारिशों सरकार की मंजूरी और लागू होने वाले नियमों पर निर्भर करेगा।
ग्रेड पे क्या होता है?
ग्रेड पे की व्यवस्था छठे वेतन आयोग के दौरान शुरू की गई थी. इसका इस्तेमाल पे-बैंड के भीतर कर्मचारी के पद और वरिष्ठता को दर्शाने के लिए किया जाता था. यानी यह समझने में मदद करता था कि वेतन ढांचे में कर्मचारी किस स्तर पर है. हालांकि, 7th Pay Commission ने ग्रेड पे की पुरानी व्यवस्था को समाप्त कर पे मैट्रिक्स लागू किया. इससे वेतन स्तर और सालाना वेतन वृद्धि को एक व्यवस्थित ढांचे में दिखाना आसान हुआ. इसलिए मौजूदा वेतन व्यवस्था को समझते समय केवल ग्रेड पे के बजाय पे लेवल और पे मैट्रिक्स पर ध्यान देना जरूरी है।
पे लेवल क्या होता है?
सातवें वेतन आयोग ने 18 स्तरों वाला पे मैट्रिक्स लागू किया. इसमें कर्मचारी का पे लेवल उसकी वेतन स्थिति बताता है. हर स्तर पर बेसिक पे की अलग-अलग सीढ़ियां होती हैं, जिनके जरिए वेतन वृद्धि और आगे के वेतन स्तर को समझा जा सकता है. सातवें वेतन आयोग की व्यवस्था में लेवल 1 कर्मचारी का शुरुआती बेसिक पे 18,000 रुपये तय है, जबकि लेवल 7 कर्मचारी का शुरुआती बेसिक पे 44,900 रुपये है. आसान भाषा में समझें तो पे लेवल बताता है कि कर्मचारी वेतन मैट्रिक्स के किस स्तर पर है, जबकि बेसिक पे उस स्तर पर उसकी मौजूदा मूल वेतन राशि होती है. 8वें वेतन आयोग में इसी ढांचे में संभावित बदलावों पर सिफारिशें सामने आ सकती है।
