आधी रात से गुरूग्राम में ब्लैक आउट, हड़ताल से मचा हाहाकार, 7 घंटे के अंदर 5500 शिकायतें

गुरूग्राम. साइबर सिटी गुरूग्राम में बिजली संकट ने विकराल रूप ले लिया है। शहर के दर्जनों इलाके पिछली रात 12 बजे से लगातार ब्लैकआउट की चपेट में है। गुरूवार की रात 10-12 बजे के बीच महज 2 घंटे की अस्थाई राहत मिलने के बाद दोबारा बिजली गुल हुई। जिसके चलते शहर में अधिकतर हिस्से अंधेरे में डूब गये है।
सब डिवीजन सेक्टर-2 ब्लॉक बी, अशोक विहार फेज-2 व 3 सेक्टर -5 दयानंद कॉलोनी, सेक्टर-4, भीमगढ़ खेड़ी, पालम बिहार सब डिवीजन सेक्टर-23, राजेन्द्र पार्क, रतन बिहार, विष्णु गार्डन और सेक्टर-105 जैसे घनी आबादी वाले इलाकों से बिजली कटौती की सबसे अधिक शिकायतें सामने आ रही है। भीषण कटौती के चलते लोगों की रात परेशानी में गुजरी और सुबह होते-होते पानी की परेशानी से हाहाकार मच गया है।
शहर ही नहीं, बल्कि ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में भी हालात बद से बदतर बने हुए है। सोहना और फरूखनगर तहसील के दर्जनों गांव और कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप रहने से आम जनजीवन बुरी तरह से पटरी से उतर चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *