चीन-पाकिस्तान और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह आया भूकंप, तिब्बत में 16 हुई मौतें

नई दिल्ली. चीन, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में शुक्रवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार तीनों देशोंमें आये भूकंप की तीव्रता 4.1 से 4.9 के बीच में रही है।
एनसीएस के अनुसार चीन में सुबह 6.05 बजे 4.4 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केन्द्र 32.542 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 93.835 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। भूकंप की महराई 15 किमी दर्ज की गयी। वहीं, पाकिस्तान में सुबह 4.56 बजे 4.9 तीव्रता का भूकंप आया। एनसीएस के अनुसार इस केन्द्र 28.919 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 64.678 डिग्री पूर्वी देशांतर पर ािा। इसकी गहराई 15 किमी रहीं है। अफगानिस्तान में सुबह 5.54 बजे 4.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया। एनसीएस के अनुसार इसका केन्द्र 35.138 डिग्री उत्तरी अशांक्ष और 69.442 डिग्री पूर्वी देशांतर था। भूकंप की गहराई 25 किमी दर्ज की गयी।
अगले 3 दिन बर्फबारी की संभावना
भूकंप प्रभावित क्षेत्र में अगले 3 दिनों के दौरान रुक-रुककर बर्फबारी होने की संभावना है।   इससे राहत और बचाव अभियान में मुश्किलें बढ़ सकती है। चीन के सरकारी प्रसारक CCTV के मुताबिक, यह पिछले पांच साल में इस क्षेत्र में आया सबसे बड़ा भूकंप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *