कृषि उपजमंडी के सर्वर डाउन होने से नहीं कटे टोकन तो किसानों ने किया चक्काजाम


ग्वालियर. डबरा कृषिउपज मंडी में गुरूवार की सुबह किसानों ने प्रवेश पर्ची और टोकन नहीं कटने पर हंगामा कर दिया। सर्वर डाउन से यह परेशानी आयी है। अपनी धान लेकर मंडी पहुंचे थे। टोकन नहीं बन पाने की वजह से किसानों ने मंडी गेट पर बैठकर भितरवार रोड पर जाम लगाया है। इससे मंडी का कामकाज और धान की खरीदी पर असर पड़ा है। विरोध की खबर मिलते ही मंडी प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों से चर्चा की। किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे हैं। जिससे 2 घंटे तक मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया और बाद में प्रशासन के समझाने पर जाम खुला है।
इस वक्त डबरा कृषिउपज मंडी में धान की बम्पर आवक है। प्रतिदिन 1 हजार से ज्यादा ट्रॉली धान बिकने के लिये डबरा मंडी पहुंच रही है। जिसके चलते स्थानीय प्रशासन व्यवस्था बनाने में लगा है। यातायात को लेकर जगह प्वॉइंट बनाये गये है। जिससे नगर में जाम के हालात नहीं बने ट्रैक्टर-ट्रॉली का रूट बाहर से रखा है।
किसान राघवेंद्र सिंह, सावरेन सिंह,देशराज,सतविंदर सिंह का कहना था कि मंडी में धान लेकर पहुंचे थे प्रवेश पर्ची में समस्या आई तीन-चार घंटे परेशान हुए तब जाकर बाहर बैठे यह व्यवस्था काफी परेशान करने वाली है।पहले बाहर लाइन लगाकर खड़ा होना पड़ता है तब जाकर अंदर जा पा रहे हैं यदि यही हाल रहा तो किसानों को दिन-दिन भर परेशान होना पड़ेगा। मंडी सचिव संतोष सिंह ने बताया कि सुबह 700 प्रवेश पर्ची कट चुकी थीं, पर बिजली जाने से सर्वर डाउन हुआ। उन्होंने कहा, पांच कंप्यूटर लगाकर पर्ची काटी जा रही है और व्यवस्था सुधारी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *