RTO की अवैध वसूली के चलते ग्वालियर-झांसी हाइवे पर 2 किमी का चक्काजाम

ग्वालियर. एनएच-44 ग्वालियर-झांसी हाइवे पर डबरा इलाके में होटल रंगे पंजाब के सामने ट्रक चालकों ने जाम कर दिया था। चालकों का आरोप था कि डबरा इलाके में हाईवे से गुजरने वाले ट्रकों-कंटेनरों को आरटीओ की गाड़ी रोकती है। चालान के नाम पर 500-1000 रूपये मांगती हैं वह इस वसूली को बन्द करने और जिम्मेदार लोगों पर कार्यवाही की मांग कर रहे थे। चक्काजाम लगभग 2.30 घंटे तक चला। इसके बाद पुलिस की समझाइश पर इसे खोल दिया गया। ट्रक चालकों के अनुसार मंगलवार को पंजाब -हरियाणा के ट्रकों को रोके जाने और पैसे मांगे जाने के बाद उन्होंने दावा है कि विरोध के दौरान आरटीओ की गाड़ी मौके से चली गयी।
पुलिस ने जाम खुलवाया
चक्काजाम की खबर मिलने पर डबरा टीआई संजय शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ट्रक चालकों से चर्चा की, चालकों ने वसूली बंद करने और जिम्मेदार लोगों पर कार्यवाही की मांग रखी। हरियाणा के ट्रक चालक सलीम खान ने बताया कि मुझ से 500 रूपये लिये गये। जब वीडियो बनाया तो मेरा मोबाइल छीन लिया। इस बात और रोज-रोज की वसूली परेशान होकर हमने जाम लगाया था। अधिकारियों ने मोबाइल वापिस दिलवा दिया है। रूपये भी वापिस करवा दिये है। आवेदन दिया है, जाम खोल दिया है।
इसके बाद SDOP सौरभ कुमार भी अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बातचीत करने और समझाइश देने के बाद ढ़ाई घंटे से चल रहा चक्काजाम खोला गया। एसडीओपी सौरभ कुमार का कहना है कि RTO की वसूली और ड्राइवर का मोबाइल छीनने के कारण जाम लगा था। आवेदन लेकर जाम खुलवा दिया गया है। कार्यवाही के लिए RTO को बोला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *