AC के 4 कोच ग्वालियर-गांधीनगर एक्सप्रेस सहित हटाये गये, दीवाली से पहले रेलवे ने लिया फैसला, कोच बढ़ने से यात्रियों को मिलेगी राहत
ग्वालियर. छठ पूजा- दीपावली से पहले रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिये चार ट्रेनों के कोच कम्पोजिशन में बदलाव किया है। इन ट्रेनों में थर्ड एसी इकोनॉमी कोच की संख्या घटाकर स्लीपर कोच बढ़ाये गये है। इससे त्यौहारों के बीच स्लीपर क्लास में सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सीटें मिल सकेंगी। 21-22 अक्टूबर से व्यवस्था लागू की गयी है। रेलवे ने 2 ट्रेनों में नयी कोच की व्यवस्था लागू कर दी है।
1- ग्वालियर से गांधीनगर एक्सप्रेस और 2- झांसी से बांद्रा स्पेशनल
स्लीपर सीटों की त्योहारों में अधिक मांग
दीपावली के बीच ग्वालियर, झांसी और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग गुजरात-महाराष्ट्र की तरफ सफर करते हैं। इस बीच स्लीपर और जनरल कोच में सीटों की मांग बढ़ जाती है। यात्रियों को टिकट बुक करते समय वेटिंग सूची और सीटों की कमी का सामना करना पड़ता है। रेलवे ने इसी मांग को देखते हुए कोच व्यवस्था में चेंज किया है। एसी इकोनॉमी कोच कम करके स्लीपर कोच बढ़ाने से स्लीपर क्लास में उपलब्ध सीटों की संख्या बढ़ेगी।
