Deen पर किये हमले के विरोध में जूडा का धरना, 1000 बिस्तर अस्पताल में 5 ओपीडी मिली बंद

ग्वालियर. 1000 बिस्तर अस्पताल में जीआरएमसी मेडीकल कॉलेज के डीन डॉक्टर आरकेएस धाकड़ के साथ मारपीट के विरोध में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से बुधवार को आपीडी व्यवस्था प्रभावित हुई है। जूनियर डॉक्टर्स एसोसियेशन (जूडॉ) ने पूर्णतः कलम बंद हड़ताल का ऐलान किया है। बुधवार की सुबह से 70-80 जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर बैठ गये। जबकि 250-300 सीनियर डॉक्टरों ने ओपीडी में पेसेंट का उपचार जारी रखा।
अस्पताल में कुछ डॉक्टरों के केबिन और जांच कक्ष बन्द पाये गये। इससे मरीजों को जांच और परामर्श के लिये परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, सर्जरी, डेंटल, अस्थि रोग और नेत्र विभाग में कामकाज नियमित रूप से चलता रहा।
मीडिया टीम ने बुधवार को अस्पताल की ओपीडी का जायजा लिया। पीएसी क्लीनिक के रूम नम्बर 71 में ताला लगा मिला। रेस्पिरेटरी मेडीसिन के रूम नम्बर 5 में डॉक्टरों का केबिन खाली था और मरीज बाहर इंतजार करते दिखाई दिये। गैर-संचारी रोग जांच क्लीनिक में कमरा खाली रहने से संबंधित जांचें नहीं हो सकी। दर्द निवारक क्लीनिक के रूम नम्बर 72 में भी ताला लगा मिला। चर्म रोक विभाग के रूम नम्बर 3 और हाईरिस्क प्रेग्नेंसी विभाग के नम्बर 6 में भी कामकाज बंद रहा है।
इन विभागों में मरीजों का इलाज जारी
हड़ताल के बीच सर्जरी ओपीडी में सीनियर डॉक्टर और स्टाफ मौजूद रहे। यहां मरीजों का इलाज जारी रहा। डेंटल विभाग में भी डॉक्टरों की उपस्थिति सामान्य रही।अस्थि रोग (ऑर्थोपेडिक) और नेत्र विभाग में मरीजों की जांच और परामर्श का काम नियमित रूप से चलता रहा। सीनियर डॉक्टरों की मौजूदगी के कारण ओपीडी पर व्यापक असर नहीं पड़ा, लेकिन जिन कमरों में डॉक्टर नहीं थे, वहां मरीजों को परेशानी हुई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *