शीतलामाता मंदिर सड़क दुर्घटना में घायल संजय शर्मा को एयर एंबूलेंस भोपाल एम्स भेजा

ग्वालियर. शीतला माता मंदिर के पास शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति संजय शर्मा के दोनों पैर कुचल गये गये। घटना में उनके बड़े भाई महेश शर्मा और मासूम बेटे शौर्य शर्मा की पहले ही मौत हो चुकी है। संजय शर्मा की गंभीर हालत को देखते हुए सोमवार की रात लगभग 12.10 बजे उन्हें एयर एंबूलेंस के माध्यम से ग्वालियर से भोपाल एम्स के लिये एयरलिफ्ट किया गया है।
सीएम ने अधिकारियो को दिए थे निर्देश
शाम को मुख्यमंत्री के दौरे और व्यक्तिगत प्रयासों के बाद संजय को बेहतर और त्वरित इलाज के लिए भोपाल एयरलिफ्ट कराने की व्यवस्था की गई।
शनिवार को संजय शर्मा परिवार के साथ बैराड़ में एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसके बाद वे सहसराम गांव में अपने भाइयों से मिलने पहुंचे। यहां से संजय अपने बड़े भाई महेश को साथ लेकर ग्वालियर आ गए। संजय यहां मकान बनवा रहे हैं और चाहते थे कि महेश निर्माण कार्य की देखरेख करें। इसके बाद संजय अपने दोनों बेटों, पत्नी छाया और भाई महेश के साथ शीतला माता मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। रात करीब 1:30 बजे हुए हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *