शीतला माता हादसे की घायल कल्पना परिहार को एयरलिफ्ट किया गया बेहतर इलाज के लिए एम्स भोपाल
ग्वालियर – शीतला माता हादसे में गंभीर रूप से घायल 19 वर्षीय कल्पना परिहार (द्वितीय मरीज), निवासी थाटीपुर, ग्वालियर को आज प्रातः 10-30 बजे एयर एंबुलेंस से एम्स भोपाल एयरलिफ्ट किया गया। उनके पैरों में फ्रैक्चर एवं पेट में गंभीर चोटें आई हैं। पूर्व में एक मरीज संजय शर्मा 36 निवासी करनाल साहब की ड्योढी ग्वालियर, जिन्हें हाथ एवं पैरों में फ्रैक्चर की गंभीर चोटें आई थी,को भी 19 अक्टूबर को मध्यरात्रि 12-08 बजे भोपाल एम्स शिफ्ट किया गया
कलेक्टर रुचिका चौहान की निगरानी में स्वास्थ्य विभाग के समन्वित प्रयासों से यह व्यवस्था की गई। इसमें CMHO डॉ. एमएस सागर, जिला स्वस्थ अधिकारी एवं एयर एम्बुलेंस नोडल डॉ. दीपाली माथुर, जेएएच अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सेना तथा चिकित्सक डॉ. विवेक कामत, डॉ. विजय धाकड़ एवं डॉ. विपिन गर्ग का महत्वपूर्ण योगदान रहा।विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में आवश्यक स्वास्थ्य जांच के बाद मरीज को उच्च स्तरीय उपचार हेतु भोपाल रवाना किया गया।
