लू से भरे ट्रक और डीजल टैंकर में भीषण भिड़ंत, टैंकर पलटने से लगी आग
मुरैना. मुरैना जिले में रिठौरा और मानपुर गांव के बीच बाईपास पर रात करीब 9.30 बजे एक भीषण सडक हादसा हो गया। आलू से भरे एक ट्रक और सामने से आ रहे डीजल से लदे टैंकर के बीच आमने-सामने जोरदार भिडंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डीजल टैंकर सडक पर पलट गया और उसमें तुरंत भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही मानलपुर, बानमोर से दमकल विभाग की गाडियां मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के लिए ग्वालियर नगर निगम के पुरानी छावनी और एयरफोर्स स्टेशन से भी दमकल वाहन भेजने की सूचना है। राहत और बचाव कार्य जारी है।
