प्रज्ञान ओझा BCCI चीफ सिलेक्टर बने, अगरकर की जगह लेंगे

नई दिल्ली. भारत के पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा को अजित अगरकर की जगह बीसीसीआई का चीफ सिलेक्टर बनाया गया है। अगरकर का कार्यकाल 4 अक्टूबर 2026 को खत्म हुआ था। वहीं सिलेक्शन कमेटी में अगरकर की जगह पूर्व भारतीय स्पिनर रमेश पोवार को शामिल किया गया है। अब पुरूष टीम की नई चयन समिति में प्रज्ञान ओझा चेयरमैन, शिव संुदर दास, आरपी सिंह, अजय रात्रा और रमेश पोवार है।
बीसीसीआई की चयन समिति में अक्सर बडे नाम नहीं होते है। दिलीप वेंगसरकर, श्रीकांत, अजित अगरकर और मोहिंदर अमरनाथ जैसे खिलाडी इस रोल में आए लेकिन इनकी संख्या बहुत सीमित रहीं है। कम सैलरी, बहुत ज्यादा ट्रैवलिंग और आलोचना का डर इसके पीछे बडी वहजें है। बीसीसीआई 2012 से पहले तक सिलेक्टर्स को सैलरी नहीं देता था। अब चीफ सिलेक्टर को साल के 3 करोड रुपए बाकी सिलेक्टर को साल के 1 करोड रुपए देता है। भारतीय क्रिकेट के ज्यादातर दिग्गज रिटायरमेंट के बाद भी कमेंट्री या कोचिंग के जरिए इससे ज्यादा कमाई कर लेते है।
सिलेक्शन कमेटी के हर मेंबर को लगभग पूरा साल देश के अलग-अलग शहरों में ट्रैवेल करना होता है। ये टैलेंट की पहचान के लिए नियमित तौर पर डोमेस्टिक क्रिकेट के मैच देखने जाते है। दिग्गज क्रिकेटर इसके लिए समय नहीं निकाल पाते है। सिलेक्शन कमेटी के मेंबर अक्सर फैंस के निशाने पर रहते है। कोई भी सिलेक्शन हर फैन को संतुष्ट नहीं कर पाता है। दिग्गज क्रिकेटर अपनी छवि को कंट्रोवर्सियल नहीं बनने देना चाहते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *