VISM काॅलेज में गरबा-डांडिया की धूम के बीच नवरात्रि महोत्सव का समापन
ग्वालियर. VISM ग्रुप ऑफ स्टडीज में शारदीय नवरात्रि उत्सव का समापन विधिविधान एवं पूजा अर्चना साथ हुआ। यह उत्सव पूरे 9 दिन तक चला उत्सव के दौरान संस्थान परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। नर्सिंग, फार्मेसी, पैरामेडिकल, विधि एवं एजुकेशन पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक इस उत्सव में सहभागिता करते हुए विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों द्वारा प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये गये जैसे रंगोली प्रतियोगिता, गरबा-डांडिया नाईट, फैंसी ड्रेस, आरती थाली सजावट एवं कलश सजावट जैसी विभिन्न प्रतियोगिताऐं आयोजित की गई।
समापन अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डॉ. सुनील कुमार सिंह राठौर ने विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि नवरात्रि का पर्व हमें नारी शक्ति के सम्मान, संस्कार, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है। माँ दुर्गा के नौ स्वरूप हमें साहस, ज्ञान, धैर्य एवं अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा देते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों में आपसी सहयोग, एकता और सामूहिक सहभागिता की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के समापन पर माँ दुर्गा की आरती एवं पूजा-अर्चना के साथ सभी ने सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर संस्थान की चेयरपर्सन सरोज राठौर, ग्रुप निदेशक डाॅ. प्रज्ञा सिंह सहित समस्त महाविद्यालयों के प्राचार्यगण एवं स्टाॅफ मौजूद रहें।
