पांढुर्णा में ज्वेलरी दुकान पर हुई लूट करने वाले अंतर्राज्यीय चोर गिरोहों का पर्दाफाश
भोपाल, -पुलिस ने त्वरित कार्रवाई के तहत पांढुर्णा दो महत्वपूर्ण प्रकरणों का खुलासा किया है। पांढुर्णा में ज्वेलरी दुकान में हुई लूट के मामले में 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर सोने-चांदी के आभूषण, 2 लाख 20 हजार रुपये नकद एवं वारदात में प्रयुक्त दो वाहन सहित लगभग 45 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की हैं। वहीं, पन्ना जिले के अमानगंज में पुलिस ने धार्मिक रथयात्रा के दौरान चोरी एवं चेन स्नैचिंग की घटनाओं में संलिप्त अंतर्राज्यीय गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार कर लगभग 42 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। दोनों जिलों में पुलिस ने कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 87 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।
पांढुर्णा: ज्वेलरी दुकान में लूट का खुलासा, 06 आरोपी गिरफ्तार
जिला पांढुर्णा के थाना क्षेत्रांतर्गत गुजर्री चौक स्थित विनय ज्वेलर्स में 9 एवं 10 अक्टूबर की रात बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने दुकान संचालक राजेश खरबड़े पर रॉड से हमला कर उन्हें घायल किया और दुकान में रखे सोने-चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए थे। मामले में थाना पांढुर्णा में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पांढुर्णा विदिता डागर, थाना प्रभारी पांढुर्णा के ने में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पतासाजी कर 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया। प्रकरण में एक आरोपी की लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण खरीदने में संलिप्तता भी सामने आई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, 2 लाख 20 हजार रुपये नकद तथा वारदात में प्रयुक्त दो वाहन सहित लगभग 45 लाख रुपये कीमत की संपत्ति जब्त की हैं। मामले में आरोपियों की भूमिका एवं अन्य पहलुओं की विवेचना जारी है।
