CM से मुलाकात नहीं होने पर महिला CM की गाड़ी सामने लेटी, शख्स ने डीन को मारा थप्पड़, घायलों से मिले सीएम

ग्वालियर. शीतला माता मंदिर की सड़क दुर्घटना में घायलों से मिलने सोमवार की शाम को सीएम मोहन यादव ट्रॉमा सेंटर पहुंचे थे। सीएम से मिलने आये लोगों को उनसे मुलाकात नहीं करने दी गयी। इसके बाद एक महिला आक्रोशित होकर सीएम की गाड़ी की आगे लेट गयी। महिला को हटाने के बाद सीएम मौके से रवाना हो गये ।सीएम ने घायलों से मुलाकात के बाद कहा है कि घटना की जांच के आदेश दे दिये गये है। हादसे में क्या हुआ। इसकी पूरी तहकीकात की जा रही है।  घायलों को बेहतर से बेहतर उपचार देने का प्रयास किया जा रहा है। सीएम के साथ प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद भारतसिंह कुशवाह भी मौजूद रहे। सीएम के रवाना होते ही मेडीकल कॉलेज के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया। आरोपी मनोज शर्मा की घटनास्थल पर ही मौजूद लोगों ने पिटाई कर दी।
डीन को थप्पड़ मारने का आरोप, भीड़ ने की पिटाई
सीएम के रवाना होने के बाद मनोज शर्मा नाम के व्यक्ति पर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ को थप्पड़ मारने का आरोप लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने मनोज की पिटाई कर दी। मनोज ने कहा, “ग्वालियर में भ्रष्टाचारियों की बाढ़ आ गई है, बस इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता।” वहीं, डीन ने कहा कि उन्हें आरोपी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। पुलिस अधिकारियों ने भी इस मामले में बयान देने से इनकार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *