एक NRI को जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन से दबोचा, CISF ने स्टेशन के बाहर पकड़ा

नई दिल्ली. जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा जांच के बीच केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF ) ने एक संदिग्ध यात्री को दबोचा है। बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान एक्सरे बैगेज इंस्पेक्शन सिस्टम की स्क्रीन पर एक संदिग्ध घनी वस्तु नजर आई। इसके बाद यात्री ने भागने का प्रयास किया। लेकिन सतर्क जवानों ने उसे स्टेशन के एग्जिट गेट के पास दबोचा है।
CISF  के अनुसार यात्री के सामान की आगे जांच करने पर उसके अंडरगारमेंट के सिले हुए हिस्से में एक अज्ञात ठोस पदार्थ छिपा मिला है। यात्री ने स्वयं को कुआलालंपुर में रहने वाला अनिवासी भारतीय (NRI) बताया है। संदिग्ध यात्री और उसके सामान को आगे की जांच के लिये पुलिस के हवाले कर दिया गया है। फिलहाल बरामद पदार्थ की पहचान और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पदार्थ क्या था। उसे किस उद्देश्य से छिपाया गया था। सीआईएसएफ की त्वरित कार्यवाही से संदिग्ध को सुरक्षा जांच से बचकर निकलने से रोक लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *