दो भाईयों और चाचा की चितायें एक साथ जली, शीतला माता मंदिर में 150 पुलिसकर्मी तैनात, पीडित परिवारों से मिले सीएम

मुरैना के जौरा में एक ही परिवार के तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. सांतऊ गांव के शीतला माता मंदिर में हालात सामान्य हो रहे है। अष्टमी और नवमी पर मध्यप्रदेश-उत्तरप्रदेश और राजस्थान से श्रद्धालु दर्शन के लिये पहुंच रहे है। शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि मे ंनो एंट्री ओवरलोड ट्रक मंदिर की दीवार से टक्रा गया था। घटना में बच्चों सहित 15 लोगों की मौत हो गयी और 42 लोग घायल हुए हैं।घटना के बाद श्रद्धालु सहमे हुए हैं। लेकिन मां शीतला पर उनका विश्वास कायम है। शीतला माता मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा कम रहीं है।
एक ही परिवार से उठी 3 अर्थियां
घटना ने कई परिवारों की खुशियां पलभर में उजाड़ दी। ग्वालियर के गदाईपुरा का त्यागी परिवार इस त्रासदी से टूट गया। परिवार के जुड़वा भाई अमन-लव अपने चाचा अशोक त्यागी के साथ मां के दरबार में मन्नत मांगने गये थे। हादसे में तीनों की मौत हो गयी। रविवार की देर शाम मुरैना के जौरा स्थित पैतृक गां में 3 का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। एक ही परिवार से 3 अर्थियां उठने पर गांव में मातम छा गया। ठाठीपुर के गल्ला कोठार में भी 2 श्मशान घाटों पर एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। श्योपुर, शिवपुरी और बड़ागांव में भी गमगीन माहौल में मृतकों को अंतिम विदाई दी गयी।
12 साल मंदिरों की परिक्रमा के बाद हुए थे दो बेटे
मुरैना के जौरा स्थित हार गांगोली गांव के विद्याराम त्यागी (55) का परिवार कुछ समय से ग्वालियर के गदाईपुरा में रह रहा है। रिश्तेदार राकेश त्यागी के मुताबिक, विद्याराम ने 12 साल तक मंदिरों की परिक्रमा की थी। इसके बाद उनके घर बेटे अमन (15), लव (13) और एक बेटी का जन्म हुआ। शनिवार रात विद्याराम के छोटे भाई अशोक अपने भतीजों अमन और लव के साथ शीतला माता मंदिर गए थे। हादसे में तीनों की जान चली गई।
प्रभावित परिवारों से बातचीत कर ढांढस बधाएंगे सीएम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार दोपहर 2:30 बजे ग्वालियर पहुंचेंगे। वे मृतकों के परिजनों से मिलेंगे और घायलों का हाल जानेंगे। मुख्यमंत्री परिवारों से बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाएंगे।हादसे के बाद मुख्यमंत्री 9 पुलिस अधिकारियों और जवानों को निलंबित कर चुके हैं। घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *