शीतला माता मंदिर हादसा: ट्रॉमा सेंटर पहुंचे सिंधिया, घायलों का हाल जानकर दी सांत्वना

ग्वालियर. केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शीतला माता मंदिर के समीप ट्रक हादसे में श्रद्धालुओं की मृत्यु की सूचना मिलने पर दु:ख व्यक्त करते हुए सभी मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदनायें व्यक्त की हैं। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया एवं प्रदेश के उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह रविवार को जयारोग्य चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और दुर्घटना में घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने घायलों के समुचित उपचार के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
घायलों के समुचित उपचार के लिए दिए दिशा-निर्देश
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया एवं उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के स्वास्थ्य का हालचाल जाना और उनके परिजनों से चर्चा की। उन्होंने अस्पताल प्रबंधकों से कहा है कि घायलों का समुचित उपचार हो, यह सुनिश्चित किया जाए। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया एवं मंत्री कुशवाह ने हादसे में मृत हुए सभी श्रद्धालुओं के प्रति गहरा दु:ख व्यक्त किया है।
संभागीय आयुक्त ने हर संभव मदद के दिए निर्देश
शीतला माता मंदिर के समीप हुई दु:खद दुर्घटना की सूचना मिलने पर संभागीय आयुक्त मनोज खत्री ने जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारियों को तत्परता से प्रभावित लोगों की मदद करने के निर्देश दिए। संभागीय आयुक्त खत्री ने जेएएच प्रबंधन से भी चर्चा कर घायलों का बेहतर से बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि दुर्घटना में घायल हुए लोगों के उपचार के लिये विशेष चिकित्सकीय टीम लगाएं। साथ ही उपचार पर 24 घंटे नजर रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *