ग्वालियर में गरबा-डांडिया विवाद ने लिया हिंसक रूप, NEET छात्र को मारी गोली

ग्वालियर. शहर में रविवार दोपहर एक नीट छात्र को गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली छात्र के बाएं हाथ की बाजू में लगी है। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, सिकंदर कंपू थाना क्षेत्र के हेम सिंह की परेड स्थित यश अपार्टमेंट में नीट छात्र रुद्र प्रताप सिंह का घर है। छात्र के परिजनों ने भाजपा नेता बसंत गोड्याले पर उसे गोली मारने का आरोप लगाया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच गरबा-डांडिया कार्यक्रम के दौरान विवाद हुआ था। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह और गोली चलने की परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *