ट्रैक्टर-ई रिक्शा के बीच हुई टक्कर, एक ही परिवार के 6 लोग घायल, 2 की हालत नाजुक ग्वालियर रेफर

ग्वालियर. भितरवार में गोहिंदा के पास शनिवार की रात रेत से भरे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। घटना में एक ही परिवार के 6 लोग घायल हो गये। परिवार पारिवारिक कार्यक्रम से लौटकर केरूआ से करहिया जा रहे थे। टक्कर के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गयी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को भितरवार स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद 2 गंभीर घायलों को ग्वालियर के लिये रेफर किया गया है।
एक ही परिवार के लोग ई-रिक्शा से लौट रहे थे। इस बीच गोहिंदा के पास रेत से भरे ट्रैक्टर ने उनके वाहन का जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस व प्रशासन को खबर दी। एम्बूलेंस की मदद से घायलों का अस्पताल पहुंचाया गया है।
ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। हालात का जायजा लिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। भितरवार एसडीओपी गगन हनुमत ने बताया है कि रेत से भरे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी थी। हादसे में 6 लोग घायल हुए थे। सभी को प्राथमिक इलाज दिया गया और मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *