अमेरिका, फ्रांस और इटली तक 8 देशों में फैली आग क्या है वजह

नई दिल्ली. वर्तमान समय में दुनिया के कई देशों में असंतोष और गुस्से का एक नया दौर देखने को मिल रहा है। भारत से लेकर यूरोप और अमेरिका तक जगह-जगह बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता सड़कों पर उतर आयी है। फ्रांस, इटली और अल्बानिया से लेकर अर्जेंटीना और तुर्किये तक, लोग महंगाई, बेरोजगारी, आवास संकठ को लेकर जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं। फ्रांस और अल्बानिया में सरकार विरोधी प्रदर्शनों की वजह से बड़ी चुनौतियां खड़ी हो गयी है। फ्रांस में राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले जनता का गुस्सा फूट पड़ा है।
फ्रांस में बढ़ती महंगाई और ईंधन के कीमतों को लेकर प्रदर्शन
फ्रांस में इन प्रदर्शनी की 2 मुख्य वजहें है। एक ओर जहां बढ़ती महंगाई और ईधन के दामों को लेकर जनता में आक्रोश है। वहीं दूसरी ओर स्टूडेंट और टीचर स्कूल की बदहाल स्थिति और शिक्षा बजट में कटौती का विरोध कर रहे है। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के लिये यह चुनाव का उनका कार्यकाल खत्म होने से पहले एक बड़ा इम्तिहान बन गया है। फ्रांस में यह छात्र आंदोलन पिछले माह पेरिस में स्थानीय स्तर पर शुरू हुआ था। जो धीरे-धीरे पूरे देश में फैल गया है। फ्रांस 24 का जानकारी देते हुए फ्रांसीसी आतंरिक मंत्री लॉरेंट नुनेज ने बताया है कि घटती क्रय शक्ति के खिलाफ हुए इन प्रदर्शनी में लगभग 5.5 लाख लोगों ने भाग लिया है। जिनमें पेरिस की सड़कों पर 1.10 लाख लोग उतरे थे। इस बीच कई जगहों पर हिंसक झड़पें भी हुई।
बेल्जियम- यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रेशन फीस बढ़ाने का विरोध
पड़ोसी देश बेल्जियम में भी कुछ ऐसा ही हाल है. सार्वजनिक खर्चों में कटौती और बढ़ते घरेलू खर्चों के बीच छात्रों ने उच्च शिक्षा और यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रेशन फीस बढ़ाने का विरोध किया है. ब्रसेल्स और लिएज में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़पों के बाद पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा।
पुर्तगाल- बढ़ती महंगाई और कम सैलरी के विरोध में मार्च
पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में हजारों लोगों ने बढ़ती महंगाई, कम सैलरी और सस्ते मकान मिलने में हो रही मुश्किलों के खिलाफ मार्च निकाला. लिस्बन और कई दूसरे शहरों में 2017 के बाद से संपत्ति की कीमतें दोगुनी से ज्यादा हो चुकी हैं, जबकि किराए में भी भारी बढ़ोतरी हुई है. इससे कम आय वाले परिवारों और युवा कामगारों पर भारी आर्थिक दबाव आ गया है।
इटली- महंगाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
वहीं, इटली में भी यूरोप के दूसरे हिस्सों जैसे ही हालात देखने को मिल रहे हैं. मिलान में स्थिर वेतन, महंगाई और रोजमर्रा के खर्चों को पूरा करने में आ रही दिक्कतों को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किए और झड़पों की खबरें भी सामने आईं, हालांकि इटली के प्रदर्शन फ्रांस के मुकाबले छोटे थे।
तुर्किये में सुलगता असंतोष
अल्बानिया में भी छात्र विश्वविद्यालयों की बद्तर स्थिति, पढ़ाई में ज्यादा खर्च और ग्रेजुएशन के बाद रोजगार के मौकों की कमी को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं. 13 अक्टूबर को तिराना में शिक्षा मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन हिंसक हो गया, जब छात्रों ने इमारत पर ईंटें और कंक्रीट के ब्लॉक फेंके, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *