CM को आया गुस्सा, माइक और आईडी हटाकर अचानक चल दिए
इंदौर. मुख्यमंत्री मोहन यादव मीडिया से नाराज हो गए, बिना बात किए ही वहां से चले गए। हुआ यूं कि मुख्यमंत्री मोहन यादव एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। वे मीडिया से बात करने के लिए रूके थे लेकिन वहां माइक-आईडी उपर-नीचे करने को लेकर ही घमासान छिड गया।

पत्रकार एक-दूसरे से शिकायत करने लगे, किसी ने कहा मेरी आईडी नहीं दिख रही। कोई दूसरे से उसकी आईडी नीचे करने को कहता दिखा। यह माहौल देखकर सीएम का मूड उखड गया। वे खुद ही माइक-आईडी हटाते हुए वहां से निकल गए। अब लोग इस वाकये को लेकर चुटकी ले रहे है कि आखिर कोई कितना सब्र रखे, यह तो होना ही था।
