ग्वालियर हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक
ग्वालियर. शीतला माता मंदिर दर्शन करने आए 45 से अधिक श्रद्धालुओं को अनियंत्रित ट्रक द्वारा रौंदे जाने के बाद देशभर में शोक की लहर दौड पडी है। देर रात हुए इस भीषण हादसे में अब 15 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। जबकि कई लोगों की हालत अब भी बेहद नाजुक बनी हुई है। इधर हादसे को लेकर जहां सीएम मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया तो वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत भाजपा-कांग्रेस से जुडे देश के कई दिग्गज नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया शोक
हादसे को लेकरराष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने शोक व्यक्त किया। उन्होने अपने आधिकारिक शोसल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ग्वालियर, मध्य प्रदेश में हुई सडक दुर्घटना में लोगों की मृत्यु का समाचार दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
पीएम मोदी ने जताया शोक
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए जान गवाने वाले श्रद्धालुओं को पीएम राहत कोष से 2 लाख और घायलों को 50 हजार अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने पीएमओ के आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मध्य प्रदेष के ग्वालियर में हुए हादसे में लोगों की जान जाने की खबर से बहुत दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के जल्द स्वास्थ् होने की कामना करता हूं।
