ग्वालियर-चंबल में बारिश, दिन का तापमान भी लुढ़का
ग्वालियर. मध्य प्रदेश में पिछले 3 दिन यानी, 72 घंटे से आंधी-बारिश हो रही है। ग्वालियर चंबल संभाग के जिलों में भी पानी गिर रहा है। इसके साथ ही दिन के तापमान में 2.8 डिग्री तक की गिरावट हुई है। मौसम केंद्र, भोपाल ने रविवार को 15 जिलों में वरसात का अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे में नीमच, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाडी, टीकमगढ, छतरपुर, पन्ना, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, सिवनी और वालाघाट बारिश हो सकती है। पश्चिमी और उत्तरी हिस्से में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर है। इस वजह से इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर चंबल और जबलपुर संभाग के जिलों में मौसम बदला हुआ है।

20 अक्टूबर के बाद और ठंड का असर बढेगा
मौसम विभाग के अनुसार 20 अक्टूबर के बाद से रात में ठंडक बढ सकती है। अगले दो दिन यानी 18 और 19 अक्टूबर को कुछ जिलों में आंधी-बारिश होगी, इसके बाद कहीं भी अलर्ट नहीं है।
प्रदेश से लौटा मानसून
इस बार प्रदेश से 3 अक्टूबर को ही मानसून लौट चुका है लेकिन सिस्टम एक्टिव होने से बारिश का दौर फिर से शुरू हुआ। पिछले एक सप्ताह से पूर्वी और पश्चिमी हिस्से के जिलों में आंधी-बारिश का असर देखा गया। पिछले 3 दिन से कई जिलों में तेज बारिश भी हुई है।
