ग्वालियर हादसा- CSP को हटाया, 8 को किया सस्पेंड, गलती चीनोर की सजा झांसी रोड को मिली

9 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरी गाज
कर्तव्य में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं करेगी सरकार
मृत लोगों के परिजनों के लिए 4-4 लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा
भोपाल। ग्वालियर जिले में हुए सड़क हादसे को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ी कार्रवाई की है। हादसे को लेकर उन्होंने सीएसपी को हटा दिया है। इसके अलावा 3 थाना प्रभारियों, एक निरीक्षक यातायात, एक प्रधान आरक्षक और 3 आरक्षकों को निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। कर्तव्य में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जवाबदेही तय कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इससे पहले सीएम डॉ. मोहन यादव ने सड़क हादसे में मृत लोगों के परिजनों के लिए 4-4 लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा की थी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुआ भीषण सड़क हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने इस गंभीर घटना में लापरवाही बरतने पर झांसी रोड के सीएसपी रवि भदौरिया को हटाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा झांसी रोड थाना प्रभारी शक्ति सिंह यादव, आंतरी थाना प्रभारी गीतेश शर्मा, झांसी रोड के ट्रैफिक थाना प्रभारी अभिषेक रघुवंशी, निरीक्षक यातायात राघवेंद्र जादौन, प्रधान आरक्षक सुशील द्विवेदी, आरक्षक किशन खन्ना, आरक्षक अनिल जैतपुरिया और आरक्षक पवन सेंगर को निलंबित करने के भी निर्देश दिए।
गलती चीनोर की सजा झांसी रोड को मिली
शीतला माता मंदिर में हुए ट्रक दुर्घटना की सजा निर्दोष लोगों को मिली है। यहां पर आपको बताना मुनासिब होगा शनिवार-रविवार की रात 2बजे चीनोर की ओर हाइवे पर लगे 2 चैकिंग प्वॉइंट को पुलिस मौके से चला गया और ट्रक शीतला माता मंदिर की आ गया। गलती चीनोर की तरफ से हुई थी। और सजा झांसी रोड के तरफ के पुलिस अधिकारियों को मिली है। ऐसी सुधार की आवश्यकता है। यह तो गलत कार्यवाही है।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। कर्तव्य में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जवाबदेही तय कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर आर्थिक सहायता की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि राज्य शासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 2-2 लाख रुपये और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *