बेकाबू ट्रक ने शीतला माता मंदिर पर दर्शन गये 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 मौत, 29 घायल


ग्वालियर. शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि में लगभग 1.30 बजे के आसपास तेज रफ्तार ट्रक ने बेकाबू होकर 45 श्रद्धालुओं को कुचल दिया है। हादसे में 13 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि इनमें महिलायें, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल है। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा 2 पुलिसकर्मियों सहित 29 लोग घायल है। इनमें 7 की हालत नाजुक है। सश्री श्रद्धालु शीतला माता दर्शन के लिये मंदिर गये थे। हादसा चीनौर रोड की ढलान के पास हुआ है।


कलेक्टर रूचिका चौहान के अनुसार ट्रक श्रद्धालुओं और सड़क किनारे लगी दुकानों को कुचलते हुए मंदिर के एंट्री गेट से टकरागया। टक्कर से मंदिर की दीवार ढह गयी। दीवार गिरने से 40-50 श्रद्धालु भी मलबे में दब गये थे। शीतला माता मंदिर की घटना में 13 लोगों की मौत की पुष्टि 1000 बिस्तर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सेना ने की है। उनके अनुसार हादसे में 29 लोग घायल हुए है। जिनमें से 7 की हालत नाजुक है। अन्य अस्पतालों में भर्ती मरीजों की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल 13 लोगों की मौतों की जानकारी उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *