तीसरी लाइन के काम से राजधानी-शताब्दी समेत कई ट्रेनें 12 घंटे तक लेट, ग्वालियर स्टेशन पर परेशान हुए यात्री

ग्वालियर. बीना-आगासौद के बीच तीसरी रेल लाइन बिछाने का काम यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन रहा ळै। करीब 8 किलोमीटरके रेलखंड पर जारी कार्य से ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित है। इसका असर दिल्ली और भोपाल की ओर जाने वाले रेल याताया पर भी पड रहा है। शनिवार को ग्वालियर पहुंचने वाली कई ट्रेनें घंटों की देरी से आई। कुछ ट्रेनें निर्धारित समय से 8 से 12 घंटे तक विलंबित रहीं। यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पडा। जिन यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए दूसरी ट्रेन पकडनी थी या समय पर गंतव्य पहुंचना था उनकी परेशानी बढ गई।
छत्तीसगढ एक्सप्रेस देरी से ग्वालियर पहुंची
नई दिल्ली की ओर से आने वाली छत्तीसगढ एक्सप्रेस 8 घंटे 23 मिनट की देरी से ग्वालियर पहुंची। सचखंड एक्सप्रेस 6 घंटे 47 मिनट, झेलम एक्सप्रेस 3 घंटे 5 मिनट और दूरंतों एक्सप्रेस 2 घंटे 23 मिनट विलंब से आई। गोंडवाना एक्सप्रेस 2 घंटे 20 मिनट, अंडमान एक्सप्रेस 2 घंटे 9 मिनट और लश्कर एक्सप्रेस 1 घंटे 46 मिनट की देरी से पहुंची। श्रीधाम एक्सप्रेस 1 घंटे और राजधानी एक्सप्रेस 44 मिनट विलंब से आई। केरला एक्सप्रेस भी 2 घंटे 31 मिनट देरी से पहुंची।
झांसी से ग्वालियर आने वाली ट्रेनें भी प्रभावित रही
झांसी की ओर से ग्वालियर आने वाली ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहा। शताब्दी एक्सप्रेस 1 घंटे 4 मिनट की देरी से पहुंची जबकि लश्कर एक्सप्रेस 9 घंटे विलंब से आई। पंजाब मेल 10 घंटे 14 मिनट देरी से पहुंची। सचखंड एक्सप्रेस सबसे अधिक प्रभावित ट्रेनों में रही और 12 घंटे 47 मिनट की देरी से ग्वालियर पहुंची।
बीना-आगासौद के बीच तीसरी रेल लाइन के काम के अलावा अन्य स्थानों पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य भी ट्रेनों की समय-सारिणी बिगाड रहे है। लगातार देरी के कारण यात्रियों को आगे की यात्रा की योजना बदलनी पड रही है। स्टेशन पर इंतजार कर रहे यात्रियों को अपनी अगली कनेक्टिंग ट्रेन छूटने की चिंता भी सताती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *