सिंधिया के 400 कमरों वाले जयविलास महल का बिजली बिल सिर्फ ₹1,500! जानिए क्या है वजह

ग्वालियर. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शनिवार को प्रदेश के ऊर्जा विभाग पर सवाल उठाते हुए पूछा कि सिंधिया के 400 कमरों वाले महल का बिजली का बिल महज 1500 रुपय कैसे आता है जबकि तमाम आम उपभोक्ताओं को इससे कहीं अधिक का बिल थमाया जा रहा है। पटवारी ने कहा कि जिस व्यक्ति की आय शून्य है उसका बिजली बिल हजारों में आता है। उन्होंने इसे जनता के साथ मजाक बताया पटवारी ने प्रदेश में अराजकता और भाजपा में लूट के बंटवारे को लेकर संघषर्् का आरोप लगाया है। कहा कि मुख्यमंत्री की मंत्रिमंडल और अधिकारियों पर पकड नहीं है।
लोकतंत्र और संविधान खतरे में है
रंगमहल गार्डन में आयोजित ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पटवारी ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। उन्होंने आरोप लगाया कि चौकीदार वोट चोरी और अयोध्या में चढावे की चोरी करवा रहे है। देश की एकता-अखंडता और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी के हाथ मजबूत करने चाहिए। सम्मेलन की शुरूआत 51 कन्याओं के पूजन से हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *