कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर

कशमीर के कुपवाडा जिले में लाइन ऑफ कंट्रोल के पास शनिवार सुबह आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड हुई। अधिकारियों के अनुसार अब तक दो आतंकी मारे गए है। पहले इस घटना को घुसपैठ की कोशिश से जोडकर देखा जा रहा था लेकिन अधिकारियों ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे या नहीं। सेना के अनुसार कुपवाडा स्थित केरन सेक्टर के जुमागुंड इलाके में शनिवार सुबह करीब 3.30 बजु सुरक्षाबलों ने संदिग्ध गतिविधि देखी। इसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई, सर्च ऑपरेशन भी अभी जारी है।

केरन सेक्टर के जुमागुंड इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। (फाइल फुटेज) - Dainik Bhaskar
पुंछ में लाइन ऑफ कंट्रोल के पास धमाका
12 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में लाइन ऑफ कंट्रोल के पास कृष्णा घाटी सेक्टर से जुड़े इलाके में धमाका हुआ। इसमें चार लोग मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि वे भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। मृतकों में लश्कर-ए-तैयबा का एक कमांडर भी शामिल था।
मेंढर सेक्टर में दो जंग लगी बारूदी सुरंगें मिलीं
12 अक्टूबर को ही पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर के बसोनी इलाके में सेना को बॉर्डर फेंस के पास दो जंग लगी बारूदी सुरंगें मिलीं। अधिकारियों के मुताबिक, ट्रैक बनाने के दौरान सुबह करीब 8:25 बजे और दोपहर 12:10 बजे इनका पता चला। सेना के विशेषज्ञों ने नियंत्रित विस्फोट के जरिए दोनों सुरंगों को नष्ट कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *