ट्रैवलर एक्सप्रेसवे से नाले में गिरा, 8 मौतें:सभी MP के रहने वाले

राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक ट्रैंपों ट्रैवलर पुलिया से गिर गया। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। सभी लोग मध्य प्रदेश के बैतूल के रहने वाले थे। एक्सीडेंट शनिवार सुबह 6 बजे सिमलिया थाना क्षेत्र में हुआ। एसएचओ नंद सिंह ने बताया कि बस भोपाल से खाटूश्यामजी जा रही थी। कराडिया टोल से कुछ किमी दूर पुलिस से 15 फीट नीचे गिर गई। एक्सीडेंट में 17 पैसेंजर्स घायल हुए है। अंधेरे के कारण रेस्क्यू में कुछ देरी भी हुई। ग्रामीणों ने बताया कि कई डेडबॉडी सीटों के बीच फंसी थीं। उन्हें बडी मुश्किल से बाहर खींचा गया। घायलों को खिडकी तोडकर निकाला गया।


जिनकी मौत हुई सभी मध्य प्रदेश के रहने वाले
जानकारी के अनुसार रेस्क्यू करने पहुंची टीम के एक मेंबर ने बताया कि आशंका है कि बस एक्सप्रे-वे से नीचे बोनट की तरफ से टकराई हो। क्योंकि अगला हिस्सा पूरी तरह से खत्म हो गया है। एक्सीडेंट इतना भीषण था कि एक बॉडी डैश बोर्ड के कांच को तोडते हुए बाहर आ गई थी। बता दें कि पूरा परिवार भोपाल से शाम को निकला था। पुलिस के अनुसार बस के सभी पैसेंजर्स आपस में रिश्तेदार है। ये लोग खाटूश्याम जाने के लिए भोपाल से शाम को निकले थे। एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि हादसे में घायल लोग 4 दिन के राजस्थान टूर पर आए थे। सभी पहले दिन खाटूश्याम जा रहे थे इस बीच ये हादसा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *