पाइपलाइन फटने से 20 फीट ऊंचा उठा पानी का फुब्बारा, मोटर बंद कर बहाव रोका

शिवपुरी. सतनवाड़ा में एक पानी की पाइपलाइन फूटने से लगभग 20 फीट से अधिक ऊंचा फुब्बारा उठा। काफी देर तक पानी तेज बाहर निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। जिससे बड़ी मात्रा में पानी की बर्बादी हुई है। शुरूआत में इसे सिंध जलावर्धन योजना की पाइपलाईन समझा गया है।जिससे शहर की पेयजल सप्लाई पर असर पड़ने की आशंका थी। नगर पालिका ने साफ किया, यह जल निगम विभाग की पाइपलाइन है।
नगर पालिका के एसई राकेश धाकड़ ने बताया, यह जल निगम की है। जल निगम के अधिकारी अन्नत शर्मा के मुताबिक, दोनों पाइपलाइनों की टेस्टिंग चल रही है। शुक्रवार को टेस्टिंग के दौरान ज्वाइंट पर लगा एमके कॉलर निकल गया, जिससे पानी तेजी से बाहर आया। जानकारी मिलते ही मोटर बंद करवा दी गई। इसी समस्या के कारण पानी का फव्वारा इतनी ऊंचाई तक उठा था।
