जिला चिकित्सालय में आग लगने की कोई घटना नहीं, सिविल सर्जन ने किया अफवाह का खंडन
ग्वालियर – जिला चिकित्सालय मुरार की एचडीयू (हाई डिपेंडेंसी यूनिट) में आग लगने की कोई घटना नहीं हुई है। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. सीमा जायसवाल ने आग लगने की अफवाह का स्पष्टत: खंडन किया है।
उन्होंने बताया कि एचडीयू के स्टाफ वॉसिंग एरिया में लगे गीजर के पाइप चटकने से निकलने वाली भाप के कारण धुँआ जैसा दृश्य दिखाई दिया, जिसे कुछ मरीजों के अटेंडरों ने भ्रमवश आग लगने की घटना समझ लिया। उन्होंने सभी से इस प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। एचडीयू में भर्ती सभी मरीजों का सुचारू रूप से आम दिनों की तरह उपचार चल रहा है।
