राहुल गांधी के ‘युवा संवाद’ के मुकाबले सिंधिया का ‘युवा अनप्लग्ड’, म्यूजिक और रैंप पर सजेगा कार्यक्रम

देश की सियासत इन दिनों युवाओं के इर्द-गिर्द घूम रही है। एक तरफ सीजेपी के बैनर तले युवा सडकों पर उतरकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी छात्रों की गूंज कार्यक्रम के जरिए प्रदेश के युवाओं से संवाद कर चुके है। युवाओं के इसी सियासी महत्व को देखते हुए अब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के संसदीय क्षेत्र में बडा आयोजन होने जा रहा है जिसमें केंद्रीय मंत्री सिंधिया सीधे युवाओं से रूबरू होने जा रहे है।
अशोकनगर में 17 अक्टूबर को युवा अनप्लग्ड का आयोजन होने जा रहा है जिसमें राजनीति संवादी और संगीत का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। इस युवा अनप्लग्ड कार्यक्रम के आयोजन के प्रभारी तिषिर ठाकुर है और आयोजकों में भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभयप्रताप सिंह और युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष तुषार खेर भी शामिल है। मौजूदा राजनीतिक परिद्रश्य में जब हर दल की नजर यूथे वोट बैंक पर है सिंधिया के गढ में हो रहा यह अनप्लग्ड संवाद प्रदेश की राजनीति में एक नया ट्रेंड सेट कर सकता है।
रैंप पर चलकर युवाओं के बीच पहुंचेंगे सिंधिया
ये कोई आम राजनीतिक सभा नहीं होगी, बल्कि इसे पूरी तरह से यूथ सेंट्रिक और हाईटेक बनाया गया है। शहर के एक निजी गार्डन में 17 अक्टूबर को शाम 6 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम के लिए एक खास ओपन मंच और बड़ा रैंप तैयार किया जा रहा है। इसी रैंप से होकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सीधे छात्रों और युवाओं के बीच पहुंचेंगे। वे मंच से भाषण देने के बजाय रैंप पर घूमते हुए युवाओं के बीच जाकर उनसे सीधा संवाद करेंगे।
संगीत के तड़के में राजनीति का मिश्रण
युवाओं को आकर्षित करने के लिए इस आयोजन में एक खास म्यूजिकल कॉन्सर्ट भी रखा गया है। इसके लिए बाहर से विशेष म्यूजिकल बैंड बुलाया जा रहा है जो पारंपरिक गानों को आधुनिक धुनों (फ्यूजन) में पिरोकर अपनी प्रस्तुति देगा। शानदार लाइटिंग और म्यूजिक के बीच जब केंद्रीय मंत्री युवाओं से मुखातिब होंगे, तो इसका अंदाज बिल्कुल जुदा होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *