ताकत चाहिये तो पिज्जा-बर्गर छोडि़ये ‘‘श्री अन्न’’ अपनाओ-राज्यपाल मंगुभाई पटेल

ग्वालियर. जंक फूड के दीवाने युवाओं के लिये मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ग्वालियर से एक बड़ा और फिटनेस भरा संदेश दिया है। अवसर था राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह का, जहां राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने युवाओं को मंच से दो टूक अंदाज में समझाया कि अगर स्वाद के चक्कर में सेहत बिगाड़नी ही नहीं है तो फॉस्ट फूड का देसी और हेल्दी विकल्प अपनाओं। राज्यपाल ने बेबाक अंदाज में कहा, पिज्जा बर्गर छोडि़ये। अगर खाना हीह ै तो मिलेट्स (मोटे अनाज) से बने पिज्जा-बर्गर खाइये, जो ंस्वाद के साथ सेहत भी बनाये।
दीक्षांत समारोह में 666 छात्र-छात्राओं को मिली डिग्रियां
दीक्षांत समारोह की शुरूआत बेहद शानदार और गरिमामयी माहौल में हुई है। समारोह की अध्यक्षता स्वयं राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने बतौर कुलाधिपति (अध्यक्ष) की। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी ने अपनी खास मौजूदगी में दर्ज कराई। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरबिंद शुक्ला ने स्वागत भाषण और वार्षिक प्रतिवेदन पेश करते हुए बताया कि इस दीक्षांत समारोह में कुल 666 मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी डिग्रिया सौंपी गयी।
यह छात्र छात्राएं रहे शामिल
​27 छात्र-छात्राएं पीएचडी की उपाधि से सम्मानित हुए।
​345 छात्र अंडर ग्रेजुएट (स्नातक) की डिग्री लेकर निकले।
​294 छात्र पोस्ट ग्रेजुएट (परास्नातक) की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं।
​इसके अलावा, अपनी पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 4 होनहार छात्रों को प्रतिष्ठित गोल्ड मेडल से नवाजा गया, जबकि 3 छात्रों को उनकी मेहनत के लिए नकद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। समारोह में 600 से ज्यादा छात्र-छात्राएं और प्रदेशभर से आए कई प्रगतिशील किसान गवाह बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *