UGC की वापिसी की मांग, बेअसर रहा ग्वालियर बंद, आंदोलन में सर्व संगठन के लोग जुटे, धरना शाम 5 बजे तक

ग्वालियर. यूजीसी नियमों की वापिसी, जातिगत नीतियों की समीक्षा और सामाजिक मुद्दों को लेकर सर्व संगठन व परशुराम सेना ने गुरूवार को ग्वालियर बंद का आव्हान किया था जो कि बेअसर रहा। हालांकि फूलबाग स्थित रानी लक्ष्मीबाई समाधिस्थल के सामने मैदान में अलग-अलग संगठनों के लोग एकत्र हुए। अपनी मांगें दोहराई । आन्दोलन में भिंड, मुरैना, दतिया सहित आसपास के जिलों से भी लोग पहुंचे। आन्दोलन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं। कई जगह रोड भी डायवर्ट किये गये है। प्रदर्शनकारी संगठनों की प्रमुख मांग यूजीसी के हालिया दिशा-निर्देशों और नीतियों को वापिस लेने की है। संगठनों का कहना है कि इन नियमों को लेकर छात्रों और युवाओं में असंतोष है। उनका कहना है कि नियमों को लागू करने से पूर्व संबंधित पक्षों की चिंताओं पर विचार किया जाना चाहिये।
जातिगत नीतियों की हो समीक्षा
सर्व संगठन और परशुराम सेना सरकारी योजनाओं और आरक्षण व्यवस्था से जुड़ी जातिगत नीतियों की समीक्षा की भी मांग कर रहे हैं। संगठनों का कहना है कि सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए मौजूदा नीतियों की समीक्षा आवश्यक है। इसके अलावा युवाओं, छात्रों और आम नागरिकों से जुड़े विभिन्न सामाजिक गुद्दे भी आन्दोलन में उठाये जा रहे है। वीरांगना लक्ष्मीबाई समाधि के सामने धरना दे रहे कार्यकर्त्ताओं ने बताया कि धरना शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। आंदोलन में शामिल होने के लिए भिंड, मुरैना, दतिया समेत अन्य जिलों से भी अलग-अलग संगठनों के लोग ग्वालियर पहुंचे हैं। आयोजकों की ओर से प्रदर्शन को शांतिपूर्ण और अनुशासित रखने की अपील की गई है।
सुरक्षा के बीच रूट डायवर्ट
आंदोलन को देखते हुए फूलबाग और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई रूट डायवर्ट किए गए हैं। महाराज बाड़ा, बाड़ा बाजार, मुरार और हजीरा समेत प्रमुख इलाकों में भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों से निगरानी कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *