मोदी कैबिनेट बैठक में अहम फैसला 4 लेन को मिली मंजूरी, अब बिलंब नहीं आयेगी ट्रेनें
नई दिल्ली. मोदी कैबिनेट ने रेलवे को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। भारतीय रेलवे नेटवर्क को तेज करने, ट्रेनों की संख्या बढ़ाने और आवागमन को बेहतर बनाने के लिये केन्द्र सरकार ने देश में रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की स्वीकृति मिल गयी है। कैबिनेट ने इसके तहत 7 नये प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। जो 4 लेन होंगे। इसमें दिल्ली-मुंबई रूट भी शामिल किया गया है। जिसिको फोर-लेन किया जायेगा।
मुंबई से बिहार-यूपी की ट्रेनें हो गयी फुल
मुंबई से बिहार और पूर्वी यूपी की तरफ जाने वाली ट्रेनों में भी यही स्थिति है। मुंबई से आसनसोल जाने वाली एक्सप्रेस में फिलहाल थर्ड एसी में वेटिंग टिकट उपलब्ध है। जबकि स्लीपर और सेकंड ऐसी मे ंनो रूम है। लोकमान्य तिलक टर्मिनल से डिब्रूगढ़ जाने वाली एलटीटी-डिब्रूगढ एक्सप्रेस, एलटीटी-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस और लोकमान्य तिलक-राजगीर एक्सप्रेस में कई क्लास मे नो रूम की स्थिति है। यानी यात्रियों को वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रहा है। मुंबई-वाराणसी रूट पर भी यात्रियों की परेशानी कम नहीं है। लोकमान्य तिलक से जयनगर जाने वाली ट्रेन में स्लीपर और थर्ड एसी में वेटिंग है। जबकि सेकंड एसी में सीट उपलब्धता दिखाई दे रही है। लोकमान्य तिलक -बनारस एक्सप्रेस में स्लीपर में लम्बी वेटिंग है। जबकि थर्ड एसी, सेकंड एसी और फर्स्ट एसी मे ंनो रूम है।
