इंटर्न.डॉक्टरर्स के आंदोलन के बाद मानी सरकार, वाटर कैनन चलाने पर 2 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

भोपाल  MP  में स्टायफंड बढ़ाने की मांग को लेकर आन्दोलन कर रहे इंटर्न डॉक्टरों और सरकार के बीच चर्चा सफल रही है। डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल से इंटंर्सए जूडा और एमटीए प्रतिनिधि मंडल की मुलाकात में स्टायफंड बढ़ाने के प्रस्ताव पर सहमति बन गयी है।

छात्रों पर लाठीचार्ज, वाटर कैनन के उपयोग के मामले में 2 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया है। इसके साथ ही जांच के लिये टीम भी गठित की गयी है। घायल छात्रों को समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये है। डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल छात्रों के साथ पत्रकारवार्ता कर सकते हैं।
स्टायफंड बढ़ाने कीमांग को लेकर इंटर्न डॉक्टर पिछले 3 दिनों से आन्दोलन कर रहे थे। भोपाल में कमला पार्क के पास बड़ा प्रदर्शन चल रहा था। इसका प्रभाव प्रदेशभर के सरकारी अस्पतालों की ओपीडी सेवाओं पर पड़ा है। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में बुधवार की दोपहर 12 बजे तक ओपीडी बन्द रही है। सीनियर डॉक्टरों ने मरीजों को देखा है। किडनी और लीवर के मरीज परेशान होते दिखाई दिये। हमीदिया अस्पताल अस्पताल में बुधवार को सिर्फ 2 ऑपरेशन हुएए जबकि सामान्य दिनों में से 40 से अधिक ऑपरेशन होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *