‘सोलर फेयर-2026’-चेम्बर ऑफ कॉमर्स 12-13 सितम्बर को ‘चेम्बर भवन’ में किया जाएगा आयोजन

ग्वालियर, 9 सितम्बर । MPCCI द्वारा हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने और आमजन को ‘सौर ऊर्जा’ से जोड़ने के उद्देश्‍य से लगातार चौथे वर्ष ‘सोलर फेयर-2026’ का आयोजन दिनांक 12-13 सितम्बर को दोपहर में 12.00 बजे से रात्रि 8.00 बजे तक ‘चेम्बर भवन’ में किया जा रहा है ।जागरूक करना है ।
पदाधिकारियों ने उक्त फेयर की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा है कि एक ही छत के नीचे प्रमुख सोलर कंपनियाँ अपने नवीनतम उत्पाद और तकनीक का प्रदर्शन करेंगी । साथ ही, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी । इसके साथ ही विशेषज्ञों द्वारा सोलर पैनल की स्थापना, रख-रखाव, नेट-मीटरिंग प्रक्रिया और लागत में बचत पर निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा ।ज्ञात रहे बीते 03 वर्षों में ‘सोलर फेयर’ को शहरवासियों से जबरदस्त प्रोत्साहन मिला है । पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक प्रभावी कदम साबित हो रहा है, जिससे बिजली बिलों में भारी बचत के साथ-साथ कार्बन फुटप्रिंट को भी कम किया जा सकता है । अध्यक्ष-डॉ. प्रवीण अग्रवाल, संयुक्त अध्यक्ष-सुरेश बंसल, उपाध्यक्ष-संदीप नारायण अग्रवाल, मानसेवी सचिव-दीपक अग्रवाल, मानसेवी संयुक्त सचिव-दीपक पमनानी एवं कोषाध्यक्ष-मनोज अग्रवाल ने अवगत कराया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *