पति की शराब छुडाने गयी तांत्रिक ने  लूटी महिला की अस्मत

ग्वालियर. पति की शराब की लत छुड़ाने के लिये तांत्रिक के पास पहुंची महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह आरोप है कि तांत्रिक ने महिला को प्रसाद के नाम पर नशीला लड्डू खिलाया। लड्डू खाने के बाद महिला बेहाश हो गयी। जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
यह घटना के बाद आरोपी ने महिला को बदनाम करने और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। महिला का आरोप हैकि इसके बाद वह लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा है।मामला शहर के उपनगर ग्वालियर थाना इलाके का है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार की रात आरोपी कमल राठौर उर्फ पटेल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
10 महीने बाद पति और सहेलियों को बताई बात
महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी की धमकियों और बदनामी के डर से उसने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। 6 सितंबर को उसने हिम्मत कर अपनी सहेलियों और पति को पूरी घटना बताई। इसके बाद उनके साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
महिला ने आरोप लगाया कि घटना के बाद आरोपी ने उसे धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो वह उसे बदनाम कर देगा और उसके पति को जान से मार देगा। महिला का कहना है कि धमकी के डर से वह चुप रही। इसके बाद आरोपी लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। महिला के मुताबिक आरोपी ने आखिरी बार 8 अगस्त 2026 को दोपहर में उसके साथ दुष्कर्म किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *