9/11 संदिग्ध के अल-कायदा से सऊदी के संबंध का खुलासा, FBI के पास सबूत होने के बाद भी कार्यवाही नहीं

वॉशिंगटन. अमेरिका में 9/11 आतंकी हमले के 25 वर्षो के बाद इसकी जांच से जुड़ा एक बड़ा पर्दाफाश सामने आया है। एक जांच में ओमर अल-बायूमी से जुड़ी ऐसी वीडियो फुटेज मिली है। जो पहले सार्वजनिक नहीं हुई थी। इस फुटेज में बायूमी अल कायदा के भविष्य के नेता अनवर अल-अवलाकी के साथ नजर आ रहा है। दोनो सैन डिएगो के पास पेंटबॉल खेलते भी दिखाई दे रहा है। फुटेज में के इस्लामिक मामलों के मंत्रालय से जुडे एक अधिकारी के भी मौजूद होने की बात सामने आयी है।
दरअसल, बायूमी का नाम 9/11 हमले के बाद एफबीआई की जांच के दायरे में आया था। उस पर हमले के 2 आरोपियों की सहायता से करने का शक था। बायूमी ने हमेशा स्वयं को चरमपंथी या सऊदी जासूस होने के आरोपों से मना किया। सऊदी अरब ने भी 9/11 हमले में अपनी सरकार या अधिकारियों की किसी भूमिका से इंकार किया है।
न्याय विभाग के एक पूर्व अधिकारी ने भी कहा कि बायूमी जांच में आरोप लगाए जाने की संभावनाओं वाले अहम संदिग्धों में था। उनके मुताबिक विमान का स्केच महत्वपूर्ण सबूत हो सकता था।  उन्होंने पेंटबॉल वाली वीडियो को भी अहम बताया। हालांकि बायूमी पर कभी कोई आरोप तय नहीं हुआ।    उसने 9/11 हमले में किसी भी तरह की भूमिका से इनकार किया है।FBI  के मुताबिक 11 सितंबर 2001 के हमलों में 2,976 लोगों की मौत हुई थी। सऊदी अरब पहले भी इन आरोपों को पूरी तरह गलत बता चुका है।. BBC  की रिपोर्ट पर FBI ने टिप्पणी करने से इनकार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *