वेनेजुएला में 7.2-7.5 तीव्रता के भूकंप ने तबाही मचाई, हजारों लोगों की मौतों की संभावना

नई दिल्ली. वेनेजुएला के उत्तरी तट के नजदीक बुंधवार को जबरदस्त भूकंप आया है। जिससे राजधानी काराकस में कई बिल्डिंगें ढह गयी है। काराकास में कुछ ही सेकंड के अंतराल पर 2 बार धरती हिली। पहला भूकंप 7.2 तीव्रता का था तो वही दूसरा 7.5 तीव्रता का था। यह भूकंप मोंटाल्बान के उत्तर-पश्चिम में 28 किमी यानी लगभग 17.3 मील दूर आया था। जहां देश की कुछ सबसे बडी रिफाइनरियां स्थित है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के अनुसार भूकंप की शुरूआती तीव्रता, 7.5 मापी गयी। यह भूकंप 7.2 तीव्रता के एक ‘‘फोरशॉक’’ यानी मुख्य भूकंप से पहले आने वाला झटके के ठीक 40 सेकेंड बाद आया। इसके बाद, डरे हुए लोग अपने परिवार वालों और पालतू जानवरों के साथ इमारतें खाली करके सड़कों पर जमा होते दिखाई दिये।
यूएस सुनामी चेतावनी केन्द्र ने कहा है कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है। प्यूटों रिको और वर्जिन आइलैंड्स जैसे इलाकों के लिये खतरनाक लहरों की शुरूआती चेतावनी को रद्द कर दिया।
भूकंप से जुड़े फुटेज







भूकंप के बाद की तस्वीरें…






भूकंप की वजह से फोन से सिग्नल गायब!
वेनेज़ुएला के कुछ हिस्सों में सेलफोन सिग्नल न होने से कई परिवारों की परेशानी और बढ़ गई, खासकर उन लोगों की जो देश के लंबे वक्त से चल रहे संकट के दौरान देश छोड़कर चले गए हैं। विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने देश से बाहर रहते हुए X पर कहा, “इस मुश्किल वक्त में हममें हिम्मत, शांति और एकजुटता बनी रहे।”
ब्राजील के अमेजन तक भूकंप का असर
एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, 7.2 और 7.5 तीव्रता वाले भूकंपों ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। यहां तक कि करीब 1,700 किलोमीटर दूर ब्राजील के अमेजन जैसे शहरों में भी इमारतों को खाली कराना पड़ा। बुधवार देर रात, कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने कहा कि वह देश को संबोधित करने की तैयारी कर रही थीं। भूकंप के तीन घंटे के अंदर देश को संबोधित न करने और उस दौरान सरकार की ओर से किसी के घायल होने या मारे जाने की कोई रिपोर्ट न दिए जाने पर राजनेताओं और वेनेज़ुएला के लोगों ने रोड्रिग्ज की आलोचना की।

