मप्र से लापता 4 विधायक शनिवार की सुबह भोपाल पहुंचने की संभावना, शेरा बोले कमनाथ मेरे बॉस
भोपाल. मप्र में राजनीतिक उठापटक के बीच पिछले तीन चार दिनों से गायब 4 विधायक शनिवार की सुबह तक भोपाल पहुंचने की संभावना है। कांग्रेस सूत्रों ने बताया तीन कांग्रेस बिसाहूलाल सिंह, रघुराजसिंह कंसाना और हरदीपसिंह डंग के अलावा राज्य की कांग्रेस सरकार को समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायक सुरेन्द्र सिंह शेरा बेंगलुरू के एक रिसॉर्ट में हैं। उनका शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से संपर्क हो गया है। इन विधायकों को वापिस भोलाने की कवायद शुरू हो गयी हैं।
सुवासरा से निर्देलीय विधायक सुरेन्द्र सिंह शेरा का वीडियों सामने आया है, जिसमें वह कहते दिखाई दे रहे हैं कि उन्हें बहुत परेशान किया गया है, लेकिन वह कमलनाथ के साथ हैं और वह उनके बॉस हैं। वह उनके साथ और कांग्रेस के साथ हैं। शनिवार की सुबह भोपाल आकर साहब (कमलनाथ) से मिलेंगे। मुझे बेंगलुरू एयरपोर्ट पर रोका गया, पता नहीं कौन लोग थे। मैं वहां पर परिवार के साथ गया था, बेटी का इलाज कराने के लिये आया था।
डैमेज कन्ट्रोल करने में जुटी कांग्रेस
गुरूवार की देर शाम कांग्रेस विधायक हरदीप डंग के इस्तीफ और बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक होने की खबरों के बाद राज्य की कांग्रेस सरकार ‘‘डैमेज कन्ट्रोल’’ करने मोड में आ गयी है। कल से ही एम कमलनाथ स्वयं पार्टी विधायकों से बात कर रहे हैं। इसके अलावा गुरूवार की सुबह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह दिल्ली से यहां पहुंचे और वह भी कमलनाथ के साथ विधायकों से संपर्क करने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान कमलनाथ और सिंह को शुक्रवार को ओरछा दौरा भी रद्द करना पड़ा।
