ईडी का छापा यस बैंक के पूर्व सीईओ राणा कपूर के घर पर, लुक आउट नोटिस जारी
नई दिल्ली. यस बैंक के पूर्व सीईओ राणा कपूर के घर पर शुक्रवार की देर रात ईडी ने छापेमारी की। छापेमारी के बीच ईडी ने यस से जुड़े दस्तावेज को खंगाला। राणा कपूर के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है ताकि वह देश न छोड़ सके। यह सब कार्यवाही पीएमसी बैंक की शिकायत की वजह से हो रही है।बैंकों की यह लूट यूपीए1 और यूपीए-2 के दौरान हुई थी।
इससे पूर्व यह बैंक के ग्राहकों को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विश्वास दिलाया है कि किसी ग्राहक का पैसा नही डूबेगा। वित्तमंत्री ने कहा है कि एसबीआई यस बैंक में निवेश कर रहा है और हर एक ग्राहक के हित का सम्मान होगा। उनको नुकसान नहीं होने देंगे। ऐसा भी बताया जा रहा है कि यस बैंक में काम करने वाले कर्मचारियों की अगले एक साल तक सैलरी पर कोई असर नहीं होगा।
