कोराना वायरस की दवा बनाने में जुटे हैदराबाद के 15 वैज्ञानिक
नई दिल्ली. सबसे पहले हम कोरोना वायरस की बात करेंगे क्योंकि कोरोना और इसका डर दोनों ही। पूरी दुनिया में फैलते जा रहे लेकिन हम आपसे यह अपील भी करेंगे कि आपको कोरोना की खबर देखकर दहशत में नहीं आना है। घबराना नहीं बल्कि जागरूक बनना है और स्वयं को कोरोना के विरूद्ध युद्ध के लिये तैयार करना है।
सबसे अच्छी बात यह है कि भारत में वैज्ञानिकों ने जल्द ही कोरोनों की दवा बनाने का दावा किया है, जिसके बारे में हम आपको आज बतायेंगे। आगे बढ़ने से पहले हम फिर एक बार आपको बता दें कि सावधानी बरतिये और परेशान बिलकुल मत होइये क्योंकि भारत में कोरोना को लेकर सरकार की तैयारियां पुख्ता हैं आपको सुनाते हैं स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा है कि कोरोना को लेकर हम लगातार आपको जागरूक कर रहे हैं आपको यह बातें ध्यान से सुननी चाहिये और अपने जाानने वालों को भी इसके बारे में बताना चाहिये।
15 वैज्ञानिकों ने दवा बनाने की तैयारी शुरू की
भारत में कोरोनों के अधिक फैलने की आशंका नहीं है। वैज्ञानिकों का दावा है कि एक दो माह में कोरोना वायरस कमजोर पड़ने लगेगा और आने वाले दिनों में कोरोना से लड़ने वाली दवा बनाने में भी सफलता मिल जायेगी। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ केमीकल टेक्नोलॉजी हैदराबाद के 15 वैज्ञानिकों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी हैं।
