आर्सेनिकम एल्बम 30 है कोरोना से बचाव में सक्षम -डॉ राजेश गुप्ता
ग्वालियर लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान के अध्यापको, छात्र.छात्राओं और कर्मचारियों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने के लिए शुक्रवार को जनरल असेंबली बुलाई गई। विश्वविद्यालय परिसर स्थित रविंद्रनाथ टैगोर ऑडिटोरियम में असेंबली के दौरान जानेमाने होमियोपैथी चिकित्सक डॉ राजेश गुप्ता और डॉ सपना गुप्ता ने कोरोना वायरस के लक्षण और इससे बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में सभी को कोरोनारोधी दवा की एक खुराक भी दी गई।
सभा की शुरुआत में कुलपति प्रो दिलीप कुमार डुरेहा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहाकि कोरोना का खतरा पूरी दुनिया में मंडरा रहा है। देश में भी इसके कई मामले सामने आ चुके हैं। बाद में इलाज कराने से बेहतर है कि पहले ही थोड़ी सी सावधानी बरत ली जाए। उन्होंने छात्रों को कहा कि संभव हो तो इस बार गीली या सूखी होली खेलने के बजाए ‘‘नमस्ते होली’’ खेलें। उन्होंने कहा कि सभी बच्चे परिवार के सदस्य हैं और इस परिवार का मुखिया होने के नाते सबकी सेहत का ख्याल रखना उनका फर्ज है। उन्होंने बताया कि इसी के चलते मेस में नॉनवेज खाने पर फिलहाल पाबंदी लगाई गई है। इस सिलसिले में यूजीसी और मंत्रालय के अलावा स्थानीय प्रशासन की तरफ से भी एलर्ट जारी किया गया है। कैंपस में बचाव संबंधी पोस्टर्स भी लगा दिए गए हैं।
सामान्य सभा में मुख्य वक्ता के तौर पर वरिष्ठ होमियोपैथिक चिकित्सक और एसीएन होमियोपैथिक मेडिकल लीग के अंतर्राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ राजेश गुप्ता ने बड़े ही सुगम तरीके से छात्रों को कोरोना वायरस के बारे में समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतें। हाथ मिलाने और गले मिलने से भी फिलहाल परहेज करें। कोरोना के आसन्न खतरे को देखते हुए इस वर्ष की होली थोड़ी सावधानी के साथ मना ली जाए तो आप तंदरूस्त रहेंगे। उन्होंने बताया कि पानी वाली होली के अलावा गुलाल की सूखी होली भी खतरनाक हो सकती है। क्योंकि ज्यादातर गुलाल चाइना से ही बनकर आते हैं और संभव है कि चाइना से ही फैले कोरोना वायरस से वह भी संक्रमित हों। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इन्हीं खतरों के मद्देनजर अपनी सभी विदेश यात्राएं रद कर दी हैं। इससे पहले गॉयनर होमियोपैथी सेंटर की निदेशक डॉ सपना गुप्ता ने भी कोरोना वायरस के इतिहास और इसके खतरों के बारे में बताया। एलएनआईपीई के डॉ जयराज वाधवानी ने भी छात्रों को वायरस से सुरक्षा के कुछ तरीके समझाए। इससे पहले अतिथियों का स्वागत और सम्मान कुलपति प्रो दिलीप कुमार डुरेहा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डीन एकेडमिक्स प्रोण् एस मुखर्जी ने दिया। संचालन हिमांशी ने किया। इस दौरान प्रो एलएन सरकार . विभागाध्यक्ष हेल्थ साइंस एवं प्रभारी हेल्थ सेंटर, प्रो इंदु वोरा . विभागाध्यक्ष योग विज्ञान विभाग, प्रो विल्फ्रेड वाज़ . प्रभारी फिटनेस सेंटर, प्रो विवेक पांडेय . विभागाध्यक्ष शरीर क्रिया विज्ञान विभाग समेत अन्य विभागाध्यक्ष और प्राध्यापक मौजूद रहे।
